LEADER'S ROLE
एक सशक्त और प्रतिभावान टीम का निर्माण करने में लीडर बहुत ही महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। जो कुछ भी वो करना चाहता है उसकी रूप रेखा पहले से ही दिमाग में तैयार करता है और कुछ ऐसी टेक्निक विकसित करता है जिससे की वो दूसरों से उनका बेस्ट निकलवा सके और जो अपनी टीम से उसका बेस्ट करवा सके , सही मायने में वही लीडर है।
1- चिंतन करना उस प्रत्येक प्लानिंग के बारे में जो रिजल्ट ओरिएंटेड हो। आत्मचिंतन करने से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं के बारे में क्या परिणाम आ सकता है उसका विचार कर सकते हैं। स्वयं को थोड़ा समय देने का मौका मिल जाता है और वैचारिक रूप से आप सशक्त भी हो जाते हैं। अपनी टीम के एक एक सदस्य के गुणों और कपाबिलिटी के अनुरूप उनके लिए अलग से प्लानिंग सेट कर सकते हैं। इसके लिए लीडर को स्वयं को समय देना होगा।
2- एक रणनीतिक योजना विकसित करनी होगी और टीम के सभी सदस्यों तक ये उसी रूप में सम्प्रेषित करनी होगी जिस रूप में आपने सोचा है। प्रत्येक सात दिन या पंद्रह दिन में एक समीक्षा बैठक करनी होगी जिसमें आप परिणामों का अवलोकन करें और टीम के सदस्यों की तारीफ करें / सेलिब्रेट करें / शाबाशी दें। जिनका परिणाम बेहतर नहीं आया उन्हें उनकी शक्ति का एहसास करवाएं , उनको उनके बैकग्राउंड और कमिटमेंट का सकारात्मक और प्रेरणाजनक विश्लेषण करें , अगले कुछ दिनों में उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद के साथ गले लगाएं और विदा करें।
3- विश्वास और तालमेल बनाना पड़ता है ताकि टीम का प्रत्येक सदस्य आपके ऊपर भरोसा कर सके। ऐसे माहौल को बढ़ावा दें जहां टीम के सदस्य विचारों और चिंताओं को साझा करने में सहज महसूस करें। वे आपको अपना समझ सकें , मजबूत रिश्ते मजबूत टीम का निर्माण करते हैं, आपको समझना होगा की कभी - कभी कम बिजनेस के कारण सेल्स और मार्केटिंग इंडस्ट्री में लोग रिश्ता समाप्त कर लेते हैं जबकि ये सरासर गलत है । आज बिजनेस कम हुआ है या नहीं हो रहा है तब तो आपको अपना रिश्ता और भी ज्यादा सुगन्धित / तरोताजा और मजबूत रखना है और आपको ये विश्वास दिलाना है की इस समस्या में भी आप उनके साथ हैं। अगर साथ बना रहा तो कभी न कभी बिजनेस अवश्य डेवलप होगा, ऐसा मेरा मानना है और ये सही भी है। इसलिए सेल्स और मार्केटिंग इंडस्ट्री में रिश्तों को ज्यादा महत्व दिया जाता है।
4- ऐसी क्रियाकलापों / गतिविधियों का आयोजन करें जो टीम के सदस्यों के बीच संबंध और विश्वास बनाने में मदद करें। बीच-बीच में अपनी टीम के एक्टिव और डीएक्टिव दोनों सदस्यों / लीडर्स को एक जगह इकठ्ठा अवश्य करें अपनी सुविधा के अनुसार और कुछ सकारात्मक प्लानिंग , अन्य लीडर्स / एजेंट्स की उपलब्धियों पर चर्चा करें और जहा तक हो सकें सेलिब्रेट करें , इससे सकारात्मकता का संचार होगा।
WAIT FOR UPDATE ......

Comments
AOLU-79 Reply
200%
AOLU-01 Reply
9616371009
AOLU-97 Reply
101%
AOLU-100 Reply
Right
AOLU-100 Reply
Right
AOLU-01 Reply
qyvijo
AOLU-100 Reply
right Sir G
AOLU-100 Reply
right Sir G